विवेक ओबेरॉय - बायोग्राफी, करियर, मूवी, फैमिली, शादी

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता हैं| इन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बनाई है| इनका नाम बॉलीवुड में एक मशहूर अभिनेता के तौर पर जाना जाता है| विवेक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' से किया था जिसमें इन्होंने चंद्रकांत नागरे का किरदार निभाया था| विवेक ओबरॉय ने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्रीयों के साथ काम कर चुके हैं| इसके साथ साथ बॉलीवुड के कई अवार्ड भी यह अपने नाम कर चुके हैं|




विवेक ओबेरॉय बायोग्राफी

बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद तेलंगाना में हुआ था|इनका पूरा नाम विवेक आनंद ओबरॉय है| इनके पिता का नाम सुरेश ओबेरॉय तथा इनकी माता का नाम यशोधरा ओबराय है आपको बता दें कि इनके पिता सुरेश ओबराय एक बॉलीवुड के अभिनेता थे| इन की एक बहन है जिनका नाम मेघना ओबराय है| विवेक ओबरॉय के तीन चाचा हैं जिनका नाम कृष्णा ओबरॉय, जगमोहन ओबरॉय और रमेश ओबरॉय हैं| इनके दादा का नाम आनंद स्वरूप ओबेरॉय और इनकी दादी का नाम करतार देवी था| इनकी मदर इन लॉ का नाम नंदिनी अल्वा है और इनके फादर इन लॉ का नाम जीवराज अल्वा है| विवेक का एक बच्चा है जिनका नाम विवान वीर ओबरॉय है जिसका जन्म साल 2013 में हुआ था| विवेक ने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद से प्राप्त किया था इसके बाद विवेक ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मेयो अजमेर चले गये| विवेक ओबरॉय का जन्म एक परिवार में होने के कारण इन्हें भी एक्टिंग में दिलचस्पी थी| जिससे अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए|


विवेक ओबेरॉय मूवी

1) कंपनी (2002) 

2) सड़क (2002) 

3) साथिया (2002)

4) दम (2003) 

5) डरना मना है (2003) 

6) युवा (2004) 

7) दीवाने हुए पागल (2005) 

8) प्यारे मोहन (2006) 

9) ओमकारा (2007) 

10) शूटआउट एट वडाला (2017) 

11) फुल एंड फाइनल (2007) 

12) किस्मत लव पैसा दिल (2012) 

13) जिला गाजियाबाद (2013) 

14) ग्रैंड मस्ती (2003) 

15) कृष्ण 3 (2003) 

16) बैंक चोर (2017) 

17) पीएम नरेंद्र मोदी (2019) 

18) विवेगम तमिल फिल्म (2017) 

19) रुस्तम कन्नड़ फिल्म (2019) 

20) कड़वा मलयालम फिल्म (2022) 


विवेक ओबेरॉय का करियर


हिंदी फिल्मों में करियर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' से किया था जिसमें इन्होंने चंद्रकांत नागरे का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे| इस फिल्म में इन्होंने अजय देवगन, मोहनलाल, मनीषा कोइराला, सीमा बिस्वास और अंतरा माली के साथ काम किया था| यह एक गैंगस्टर फिल्म थी| यहां विवेक की पहली फिल्म चाहिए जिसके द्वारा इन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 26 करोड़ रुपए की कमाई की थी और इस फिल्म का बजट अनुमानित 10 करोड़ रुपए था| इसके बाद साल 2002 में आई इनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'रोड' थी| जिसमें इन्होंने अरविंद चौहान का किरदार निभाया था इस फिल्म के निर्देशक रजत मुखर्जी थे| जिसमें इन्होंने अंतरा माली और मनोज बाजपेई के साथ काम किया था| यह एक रोड थ्रिलर फिल्म थी| इसके अलावा इन्होंने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में भी दी है|




तेलुगु फिल्मों में करियर

अभिनेता विवेक ओबरॉय ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है| तेलुगु फिल्मों में साल 2010 में आई फिल्म 'रक्त चरित्र' से किया था इस फिल्म में इन्होंने कट्टुला प्रताप रवि का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे और इस फिल्म में इन्होंने सुदीप, राधिका आप्टे, शत्रुघ्न सिन्हा, कोटा श्रीनिवास राव, अभिमन्यु सिंह और सुशांत सिंह के साथ काम किया था| यह एक पॉलीटिशियन एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म का बजट 9 करोड़ रुपए था और इस फिल्म ने भारत में 9 करोड़ की कमाई की और दुनिया भर में इस फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की थी| यह इनकी पहली तेलुगु फिल्म थी जिसके द्वारा इन्होंने तेलुगु फिल्मों में अपना डेब्यू किया था|


मलयालम फिल्मों में करियर

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने मलयालम फिल्मों में भी काम किया है इनकी पहली मलयालम फिल्म 'लूसिफ़ेर' थी| जिसमें इन्होंने विमल नायर का किरदार निभाया था| यह एक पॉलीटिशियन एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन थे और इस फिल्म में इन्होंने मोहनलाल, मन्जू योद्धा, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, पृथ्वीराज सुकुमारन, नायला उषा और सानिया अयप्पन के साथ काम किया था| फिल्म का बजट ₹30 करोड़ था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ रुपए की कमाई की थी| यह इनकी पहली मलयालम फिल्म थी इसके द्वारा इन्होंने मलयालम फिल्मों में अपना डेब्यू किया था|



कन्नड़ फिल्मों में करियर

अभिनेता विवेक ओबरॉय तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है इनकी पहली कन्नड़ फिल्म साल 2019 में आई फिल्म 'रुस्तम' थी| जिसमें उन्होंने डीसीपी भरत राज का किरदार निभाया था| यह फिल्म एक एक्शन क्राइम फिल्म थी जिसके निर्देशक रवि वर्मा थे और इस फिल्म में इन्होंने शिव राजकुमार, श्रद्धा श्रीनाथ, रचिता राम और मयूरी क्यत्री के साथ काम किया था| यह इनकी पहली मलयालम फिल्म थी जिसके द्वारा इन्होंने मलयालम फिल्मों में भी अपना करियर बनाया था|


निर्देशक के रूप में

विवेक ओबेरॉय ने फिल्म के निर्देशक के रूप में भी काम किया है| निर्देशक के तौर पर इन्होंने 'देख इंडिया सर्कस' फिल्म को रिलीज किया है| फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वीरेंद्र सिंह राठौड़ और सुहानी ओझा ने एक साथ काम किया है|



विवेक ओबेरॉय की शादी

बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता विवेक ओबरॉय की शादी 29 अक्टूबर 2010 को प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ हो गई थी| आपको बता दें कि प्रियंका अल्वा ओबेरॉय कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी है| आपको बता दें कि प्रियंका अल्वा ओबेरॉय का जन्म 1983 को बेंगलुरु में हुआ था| विवेक ओबरॉय प्रियंका अल्वा से शादी करने से पहले अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में थे| एक इंटरव्यू में विवेक ओबरॉय ने खुलासा किया था कि ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में जब वो थे तो उन्हें ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान से उन्हें धमकी मिली थी| जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया|


विवेक ओबेरॉय के पुरस्कार

1) साल 2002 में 'कंपनी' फिल्म में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया|

2) साल 2002 में 'कंपनी' फिल्मों में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया|

3) साल 2002 में 'साथिया' फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

4) साल 2007 में 'शूटआउट अट वडाला' फिल्म में बेस्ट विलन के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

5) साल 2013 में 'कृष 3' फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

6) साल 2008 में शूटआउट एट वडाला फिल्म में बेस्ट विलन के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड से नवाजा गया|

7) साल 2002 में 'कंपनी' फिल्म में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए ज़ी सिने अवार्ड से नवाजा गया|

8) साल 2002 में 'कंपनी' फिल्म में बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोले मेल के लिए जी सिने अवार्ड से नवाजा गया|

9) साल 2008 में 'शूटआउट अट वडाला' फिल्म में बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड से नॉमिनेट किया गया|

10) साल 2002 में 'कंपनी' फिल्म में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया|

11) साल 2008 में 'शूटआउट अट वडाला' फिल्म में बेस्ट विलन के लिए स्क्रीन अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

12) साल 2004 में 'युवा' फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया|

13) साल 2002 में 'कंपनी' फिल्म में बेस्ट मेल डब्लू के लिए बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड से नवाजा गया|

14) साल 2006 में 'ओमकारा' फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए बॉलीवुड मूवी अवार्ड से नवाजा गया|

15) साल 2008 में 'सूट आउट एंड वडाला' फिल्म में बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड से नॉमिनेट किया गया|


एक नजर

नाम - विवेक ओबरॉय 

जन्म - 3 सितंबर 1976 

जन्म स्थान - हैदराबाद (तेलंगाना) 

पिता - सुरेश ओबेरॉय 

माता - यशोधरा ओबराय 

बहन - मेघना ओबराय  

चाचा - कृष्णा ओबरॉय, जगमोहन ओबरॉय और रमेश ओबरॉय 

दादा - आनंद स्वरूप ओबेरॉय 

दादी - करतार देवी 

मदर इन लॉ - नंदिनी अल्वा 

फादर इन लॉ - जीवराज अल्वा 

बच्चे - विवान वीर ओबरॉय 

पत्नी - प्रियंका अल्वा ओबेरॉय

विवाह दिनांक - 29 अक्टूबर 2010

स्कूली शिक्षा - हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद 

कॉलेज - मेयो अजमेर 



इन्हें भी पढ़ें



इनसे अभी जुड़े

Facebook - Click here

Instagram - Click here

Twitter - Click here

Picuki - Click here



विवेक ओबेरॉय की रोचक बातें

1) विवेक ओबेरॉय फादर

विवेक ओबेरॉय के पिता का नाम सुरेश ओबेरॉय है| आपको बता दें कि इनके पिता सुरेश ओबराय एक बॉलीवुड के अभिनेता थे| आपको बता दें कि सुरेश ओबरॉय का जन्म 17 दिसंबर 1946 को क्वेटा पाकिस्तान में हुआ था| उनकी पत्नी का नाम यशोधरा ओबराय है|



2) विवेक ओबेरॉय की पत्नी

मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय की शादी 29 अक्टूबर 2010 को प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ हो गई थी| आपको बता दें कि प्रियंका अल्वा ओबेरॉय कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी है| आपको बता दें कि प्रियंका अल्वा ओबरॉय का जन्म 1983 को बेंगलुरु में हुआ था|



3) दम विवेक ओबेरॉय

निर्देशक ईश्वर निवास दास की साल 2003 में आई फिल्म 'दम' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म में विवेक ओबेरॉय, दीया मिर्जा, अतुल कुलकर्णी, गोविंद नामदेव, मुकेश ऋषि, सुशांत सिंह ने एक साथ काम किया था| फिल्म का बजट 775 करोड़ रुपए था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद 907 करोड़ रुपए की कमाई की थी|



4) विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी

निर्देशक ओमान का कुमार की साल 2019 में आई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी एक जीवनी पर आधारित फिल्म है| यह फिल्म भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनी पर बना हुआ है| फिल्म में पीएम मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया है| फिल्म का बजट ₹8 करोड़ था| इस फिल्म ने अपने शुरुआती 11 दिनों में 25 से ₹26 करोड़ की कमाई की थी|



5) विवेक ओबेरॉय बायोग्राफी

मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद तेलंगाना में हुआ था| विवेक ने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद से प्राप्त किया था इसके बाद विवेक ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मेयो अजमेर चले गये| विवेक का जन्म एक परिवार में होने के कारण इन्हें भी एक्टिंग में दिलचस्पी थी| विवेक ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है| इनकी शादी 29 अक्टूबर 2010 को प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ हो गया था|

Arpit jaiswal

My name is Arpit Jaiswal and I am from Uttar Pradesh. I have a lot of interest in Bollywood, that's why I write about Bollywood through this blog.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने