विद्युत जामवाल - बायोग्राफी, मूवी, करियर, शादी, शिक्षा

विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता है| इन्होंने बहुत ही कम समय में अपने लिए बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है| इनका नाम बॉलीवुड में एक मशहूर अभिनेता के तौर पर जाना जाता है| अगर इनके बॉलीवुड की बात करें तो हिंदी फिल्मों में विद्युत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'फोर्स' से किया था| जिसमें इन्होंने विष्णु रेड्डी का किरदार निभाया था| इन्होंने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं| इसके साथ साथ बॉलीवुड के कई अवार्ड भी यह अपने नाम कर चुके हैं|


विद्युत जामवाल का जीवन

बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल का जन्म 10 दिसंबर 1980 को जम्मू कश्मीर में हुआ था| इनका निक नेम सिंगु है| आपको जानकर हैरानी होगी कि यह राजा डोगरा राजपूत महाराज हरि सिंह के वंशज है| विद्युत जब 3 वर्ष के थे तभी इन्होंने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया| विद्युत अपने जीवन के दौरान अभी तक 25 देशों में यात्रा कर चुके हैं| इनकी माता का नाम विमला जामवाल है| विद्युत की एक बहन है| इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई, हिमाचल प्रदेश प्राप्त किया| और पलक्कड़ के एक आश्रम में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग (कलारीपयट्टू) ट्रेनिंग ली और डिग्री प्राप्त किया|


विद्युत जामवाल मूवी

1) फोर्स (2011)

2) स्टेनली का डब्बा (2011)

3) बुलेट राजा (2013)

4) कमांडो (2013)

5) बादशाहो (2017)

6) कमांडो 2 (2017)

7) जंगली (2019)

8) कमांडो 3 (2019)

9) यारा (2020) 

10) खुदा हाफिज (2020)

11) द पावर (2021) 

12) सनक (2021)

13) खुदा हाफिज चैप्टर 2 (2022)



तेलुगु फिल्में

1) शक्ति (2011)

2) ऊसरवेली (2011)

3) बिल्ला द्वितीय (2012)

4) थुप्पक्की (2012)

5) अनजान (2014)


टेलीविजन

1) सीआईडी (2013)

2) अल्टीमेट बीस्टमास्टर (2017)

3) भारत के परम योद्धा (2022)



विद्युत जामवाल का करियर


हिंदी फिल्मों में करियर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विद्युत जमवाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'फोर्स' से किया था इस फिल्म में इन्होंने विष्णु रेड्डी का किरदार निभाया था| यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत थे और इस फिल्म में इन्होंने जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा और राज बब्बर के साथ काम किया था| यह विद्युत की पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसके द्वारा इन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| फिल्म का बजट ₹28 करोड़ था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपए की कमाई की थी| इसके बाद साल 2011 में आई इनकी दूसरी हिंदी फिल्म 'स्टैंडली का डब्बा' था| इस फिल्म में इन्होंने ज़ोयाब का किरदार निभाया था इस फिल्म में यह एक विशेष उपस्थिति में थे| फिल्म के निर्देशक अमोल गुप्ते थे और इस फिल्म में इन्होंने दिव्या दत्ता, पार्थो गुप्ते, दिव्या जगदाले, राज जुत्शी और अमोले गुप्ते के साथ काम किया था| फिल्म का बजट अनुमानित 4 करोड़ रुपए था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 8 करोड़ रुपए की कमाई की थी| इसके अलावा इन्होंने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में भी दी हैं|


तेलुगु फिल्मों में करियर

मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल ने तेलुगु फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'शक्ति' से किया था जिसमें इन्होंने वसीम अली का किरदार निभाया था| यह एक फेंटेसी थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक मेहर रमेश थे| और इस फिल्म में इन्होंने जूनियर एनटीआर, इलियानाडिक्रूज, सोनू सूद, मंजरी फडनीसडे, नियल कालेब, पूजा बेदी, जैकी श्रॉफ, प्रभु गणेशन, नासर, विनोद कुमार, एसपी बालासुब्रह्मण्यम और सयाजी शिंदे के साथ काम किया था| इसके बाद साल 2011 में आई उनकी दूसरी तेलुगू फिल्म 'ऊसरवेली' थी इसमें इन्होंने इरफान राघव का किरदार निभाया था| यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी और इस फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी थे| और इस फिल्म में इन्होंने एनटी रामा राव जूनियर और तमन्नाह के साथ काम किया था| फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपए था और या फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित ₹48 करोड़ की कमाई की थी| इन्होंने अपने करियर के दौरान हिंदी और तेलुगु फिल्मों में दोनों में ही काम किया है|


विद्युत जामवाल के पुरस्कार

1) साल 2012 में 'फोर्स' फिल्म में ब्रेकतो परफॉर्मेंस मेल के लिए स्टारडस्ट अवार्ड से नवाजा गया|

2) साल 2012 में 'फोर्स' फिल्म में बेस्ट डेब्यू मेल के लिए (एफ आई सी सी आई फ्रेम्स) अवार्ड से नवाजा गया|

3) साल 2012 में 'फोर्स' फिल्म में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया|

4) साल 2012 में 'फोर्स' फिल्म में स्टार्ट डेब्यू ऑफ द ईयर मेल के लिए फिल्म इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड से नवाजा गया|

5) साल 2013 में 'थुप्पक्की' (तमिल) फिल्म में बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड से नवाजा गया|

6) साल 2013 में 'थुप्पक्की' (तमिल) फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए फिल्म फेयर तमिल अवॉर्ड से नॉमिनेट किया गया|

7) साल 2014 में 'कमांडो' फिल्म में उम्मीद का नया चेहरा के लिए ज़ी सिने अवार्ड से नवाजा गया|


एक नजर

नाम - विद्युत जमवाल 

जन्म - 10 दिसंबर 1980 

जन्म स्थान - जम्मू कश्मीर 

निक नेम - सिंगु 

माता - विमला जामवाल 

स्कूली शिक्षा - आर्मी पब्लिक स्कूल, डगशाई, हिमाचल प्रदेश और पलक्कड़ के एक आश्रम में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग (कलारीपयट्टू) ट्रेनिंग 



इन्हें भी पढ़ें

1) विक्की कौशल - जीवन, फिल्में, करियर, शादी, शिक्षा, अवार्ड

2) कार्तिक आर्यन - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, पुरस्कार

3) ईशान खट्टर — जीवन, करियर, फिल्में, अवार्ड, फैमिली, शिक्षा

4) अनन्या पांडे - जीवन, फिल्में, करियर, शादी, शिक्षा, अवार्ड

5) इमरान हाशमी — जीवन, फिल्में, शादी, करियर, अवार्ड, फैमिली


इनसे अभी जुड़े

Facebook - Click here

Instagram - Click here

Twitter - Click here

Picuki - Click here


विद्युत जामवाल की रोचक बातें

1) विद्युत जामवाल बायोग्राफी

मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल का जन्म 10 दिसंबर 1980 को जम्मू कश्मीर में हुआ था| इनका निक नेम सिंगु है| विद्युत अपने जीवन के दौरान अभी तक 25 देशों में यात्रा कर चुके हैं| विद्युत जब 3 वर्ष के थे तभी इन्होंने मार्शल आर्ट की शिक्षा प्राप्त करना शुरू कर दिया था| विद्युत हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है इनकी पहली हिंदी फिल्म 'फोर्स' थी| और इनकी पहली तेलुगु फिल्म 'शक्ति' थी|



2) कमांडो 3 विद्युत जामवाल

निर्देशक आदित्य दत्त की साल 2019 में आई 'कमांडो 3' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म में विद्युत जमवाल, अंगिरा धर, गुलशन देवैया और अदा शर्मा ने एक साथ काम किया था| फिल्म में विद्युत ने करण सिंह का किरदार निभाया था| फिल्म का बजट ₹30 करोड़ था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपए की कमाई की थी|



3) विद्युत जामवाल family

आपको यह जानकर है कि यह राजा डोगरा राजपूत महाराज हरि सिंह के वंशज है| विद्युत जब 3 वर्ष के थे तभी इन्होंने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया| विद्युत अपने जीवन के दौरान अभी तक 25 देशों में यात्रा कर चुके हैं| इनकी माता का नाम विमला जामवाल है| विद्युत की एक बहन है|



4) कमांडो 2 विद्युत जामवाल

निर्देशक देवेन भोजनी की साल 2017 में आई फिल्म 'कमांडो 2' एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी| फिल्म में विद्युत जमवाल, अदा शर्मा, ईशा गुप्ता, फ्रेडी दारुवाला और ठाकुर अनूप सिंह ने एक साथ काम किया था| फिल्म का बजट 26 करोड़ रुपए था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 40 करोड़ रुपए की कमाई की थी|



5) कमांडो फिल्म विद्युत जामवाल

निर्देशक दिलीप घोष की साल 2013 में आई फिल्म 'कमांडो' एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी| फिल्म में विद्युत जामवाल, पूजा चोपड़ा और जयदीप अहलावत ने एक साथ काम किया था| फिल्म का बजट 17 करोड़ रुपए था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपए की कमाई की थी|

Arpit jaiswal

My name is Arpit Jaiswal and I am from Uttar Pradesh. I have a lot of interest in Bollywood, that's why I write about Bollywood through this blog.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने