मिथुन चक्रवर्ती - जीवन, करियर, फिल्में, अवार्ड, शिक्षा, शादी

मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता है| इन्होंने बहुत ही कम समय में अपने लिए बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है| इनका नाम बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेताओं के तौर पर जाना जाता है| इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1976 में आई फिल्म 'मृग्या' से किया था इस फिल्म में इन्होंने घिनुआ का किरदार निभाया था| इन्होंने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्री के साथ काम कर चुके हैं| इसके साथ साथ बॉलीवुड के कई अवार्ड भी यह अपने नाम कर चुके हैं| यह 90 के दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं| 



मिथुन चक्रवर्ती का जीवन

बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था| मिथुन के बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती है| इनके पिता का नाम बसंत कुमार चक्रवर्ती तथा इनकी माता का नाम संतीरानी चक्रवर्ती है| इनके पिता जब 95 वर्ष के थे तभी उनकी मृत्यु हो गई| मिथुन के 4 बच्चे हैं जिनका नाम महाक्षय चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती और उश्मेय चक्रवर्ती है| आपको बता दें कि महाक्षय चक्रवर्ती बॉलीवुड के एक अभिनेता हैं| मिथुन अपनी शिक्षा कलकत्ता के प्रसिद्ध स्काॅटिश चर्च काॅलेज से प्राप्त की है जहां से उन्होंने केमेस्ट्री की डिग्री प्राप्त की| इसके बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है| इनके ससुर का नाम जसवंत है जो कि एक बॉलीवुड के अभिनेता थे|


मिथुन चक्रवर्ती का राजनीतिक जीवन

मिथुन पश्चिम बंगाल के संसद तथा राज्यसभा के सदस्य हैं| यह 2016 तक सर्व भारतीय मूल कांग्रेस में सदस्य थे 2016 के बाद या भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए|


मिथुन चक्रवर्ती की फिल्में

1) मृग्या (1976)

2) दो अनजाने (1976)

3) मुक्ति (1977)

4) सुरक्षा (1979)

5) अमरदीप (1979)

6) तराना (1979)

7) हम पांच (1980)

8) शौकीन (1981)

9) वारदात (1981)

10) आदत से मजबूर (1981)

11) डिस्को डांसर (1982)

12) मुझे इंसाफ चाहिए (1983)

13) कसम पैदा करने वाले की (1984)

14) प्यार झुकता नहीं (1985)

15) गुलामी (1985)

16) अग्नीपथ (1990)

17) दलाल (1993)

18) गुंडा (1998)

19) तितली (2002)

20) वीर (2009)


मिथुन चक्रवर्ती का करियर

बॉलीवुड के जानेमाने एवं मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत साल 1976 में आई फिल्म 'मृग्या' से किया था इस फिल्म में इन्होंने घिनुआ का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक मृणाल सिग थे और इस फिल्म में इन्होंने ममता शंकर, रॉबर्ट राइट, साधु मेहर और असित बंदोपाध्याय के साथ काम किया था| यह फिल्म बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी यह मिथुन की पहली फिल्म थी जिसके द्वारा उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| इसके बाद साल 1976 में आई उनकी दूसरी फिल्म दो अंजाने थे| इस फिल्म में इन्होंने घंटी का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक दुलाल गुहा थे और इस फिल्म में इन्होंने अमिताभ बच्चन, रेखा और प्रेम चोपड़ा के साथ काम किया था| इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में भी दी हैं|


मिथुन चक्रवर्ती की शादी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन की शादी योगिता बाली के साथ हो गई| कुछ समय यह भी था कि मिथुन का अफेयर बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ लंबे समय तक था|



मिथुन चक्रवर्ती के पुरस्कार

1) साल 1977 में मृगया फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया|

2) साल 1996 में स्वामी विवेकानंद फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया|

3) साल 1991 में अग्नीपथ फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया|

4) साल 1996 में जल्लाद फिल्म में बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया|

5) साल 2008 में गुरु फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए फिल्म स्क्रीन अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

6) साल 1996 में जल्लाद फिल्म में बेस्ट विलन के लिए स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया|

7) साल 2008 में गुरु फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए स्क्रीन अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

8) साल 2013 में ओ माय गॉड फिल्म में बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल के लिए स्क्रीन अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

9) साल 2008 में गुरु फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए आइफा अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|


10) साल 2011 में गोलमाल 3 फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए आइफा अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

11) साल 2013 में ओ माय गॉड फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए आइफा अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

12) साल 2013 में गोलमाल 3 फिल्म में बेस्ट एक्टर इन सपोर्ट इन रोल के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड्स से नॉमिनेट किया गया|

13) साल 2013 में ओ माय गॉड फिल्म में बेस्ट एक्टर इन अ कॉमिक रोल के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड से नॉमिनेट किया गया|

14) साल 2007 में गुरु फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड से नॉमिनेट किया गया|

15) साल 2013 में ओ माय गॉड फिल्म में बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए स्टारडस्ट अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|


एक नजर

नाम - मिथुन चक्रवर्ती 

जन्म - 16 जून 1950 

जन्म स्थान - कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 

बचपन का नाम - गौरांग चक्रवर्ती 

पिता - बसंत कुमार चक्रवर्ती 

माता - संतीरानी चक्रवर्ती 

बच्चे - महाक्षय चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती और उश्मेय चक्रवर्ती

पत्नी - योगिता बाली

शिक्षा - स्काॅटिश चर्च काॅलेज कोलकाता, टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 

इन्हें भी पढ़ें


इनसे अभी जुड़े

Facebook - Click here

Instagram - Click here

Twitter - Click here

Picuki - Click here

मिथुन चक्रवर्ती की रोचक बातें

1) चांडाल फिल्म मिथुन की

साल 1998 में बनी फिल्म चांडाल एक्शन थ्रिलर फिल्म थी इस फिल्म के निर्देशक टी एल वी प्रसाद थे और इस फिल्म में मिथुन ने स्नेहा और रम्मी रेड्डी के साथ काम किया था| इस फिल्म का बजट 2 करोड़ था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद भारत में 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी अगर पूरे दुनिया की बात करें तो यह फिल्म दुनिया भर में 7 करोड़ की कमाई की थी|



2) फूल और अंगार मिथुन चक्रवर्ती

साल 1993 में बनी फिल्म फूल और अंगार एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी| फिल्म के निर्देशक अशोक गायकवाड़ थे और इस फिल्म में मिथुन ने शांतिप्रिया, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर के साथ काम किया था| फिल्म का बजट अनुमानित 2 करोड़ था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद दुनिया भर में ₹6 करोड़ की कमाई की थी|



3) मिथुन चक्रवर्ती की पहली फिल्म कौन सी है

साल 1976 में आई मिथुन चक्रवर्ती की पहली फिल्म 'मृग्या' थी| इस फिल्म में इन्होंने घिनुआ का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक मृणाल सिग थे और इस फिल्म में इन्होंने ममता शंकर, रॉबर्ट राइट, साधु मेहर और असित बंदोपाध्याय के साथ काम किया था| यह फिल्म बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी|



4) मिथुन चक्रवर्ती बायोग्राफी

मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था| मिथुन के बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती है| मिथुन के 4 बच्चे हैं जिनका नाम महाक्षय चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती और उश्मेय चक्रवर्ती है| इनकी पत्नी का नाम योगिता बाली है| मिथुन अपनी शिक्षा कलकत्ता के प्रसिद्ध स्काॅटिश चर्च काॅलेज से प्राप्त की है जहां से उन्होंने केमेस्ट्री की डिग्री प्राप्त की| इसके बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है|

Arpit jaiswal

My name is Arpit Jaiswal and I am from Uttar Pradesh. I have a lot of interest in Bollywood, that's why I write about Bollywood through this blog.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने