सनी देओल - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, अवार्ड, शिक्षा

सनी देओल

सनी देओल बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता के साथ-साथ एक राजनीतिज्ञ भी हैं| इन्होंने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में अपने लिए एक खास जगह बनाई है| यह इनका नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में जोड़ा जाता है| सनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म बेताब से किया था| फिल्म में इन्होंने सनी कपूर का किरदार निभाया था| यह 90 के दशक की मशहूर अभिनेता थे| परंतु आज भी इनका नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में जोड़ा जाता है| इन्होंने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्री के साथ काम कर चुके हैं| और इसके साथ साथ बॉलीवुड के कई अवार्ड भी यह अपने नाम कर चुके हैं|


सनी देओल का जीवन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है| इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को मुंबई महाराष्ट्र में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेन्द्र के घर हुआ था| इनके पिता धर्मेंद्र तथा उनकी माता का नाम प्रकाश कौर है इनके माता-पिता दोनों ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता थे| इनकी सौतेली मां हेमामालिनी है जो कि एक बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री थी| इनका एक भाई है जिनका नाम बॉबी देओल है जो कि बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता हैं| इनकी दो बहनें हैं जिनका नाम अजिता और विजयता कैलिफ़ोर्निया में रहती हैं| और इसके साथ-साथ इनकी दो सौतेली बहने हैं जिनका नाम ईशा देओल और आहना देओल हैं| इनका एक चचेरा भाई है जिनका नाम अभय देवल है और वह भी बॉलीवुड के अभिनेता हैं| इनके दो बच्चे हैं जिनका नाम करण और राजवीर देओल हैं| इन्होंने अपनी शिक्षा मीठीबाई कॉलेज, रामनिराजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स और सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल से प्राप्त किया है|


सनी देवल की राजनीतिक 

सनी देवल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के साथ-साथ सांसद और लोकसभा के भी सदस्य हैं यह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं| इनका चुनावी क्षेत्र गुरदासपुर है| जोकि भारत के पंजाब राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है|


सनी देओल की फिल्में

1) बेताब (1983)

2) मंजिल मंजिल (1984)

3) जबरदस्त (1985)

4) अर्जुन (1985)

5) डकैत (1986)

6) इंतकाम(1987)

7) मजबूर (1989)

8) यह तेरा दुश्मन (1989)

9) त्रिदेव (1989)

10) चालबाज (1989)

11) वर्दी (1990)

12) आग का गोला (1991)

13) योद्धा (1991)

14) लुटेरे (1993)

15) इज्जत की रोटी (1993)

16) घातक (1996)

17) अजय (1996)

18) जीत (1996)

19) यमला पगला दीवाना (2013)

20) यमला पगला दीवाना 2 (2014)


सनी देओल का करियर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म बेताब से किया था| फिल्म में इन्होंने सनी कपूर का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक राहुल रवैल थे और इस फिल्म में इन्होंने अमृता सिंह और शम्मी कपूर के साथ काम किया था| यह फिल्म रिलीज होने के बाद अनुमान ही तो ₹14 करोड़ की कमाई की थी| इसके बाद साल 1984 में आई इनकी अगली फिल्म सनी थी| इस फिल्म में इन्होंने भगवान, धर्मेन्द्र, मानिक ईरानी, वहीदा रहमान, अमृता सिंह और शर्मिला टैगोर के साथ काम किया था फिल्म के निर्देशक राज खोसला थे| उन्होंने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है| और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में भी दी हैं|


सनी देओल की शादी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देवल की शादी साल 1984 में पूजा देओल के साथ हो गई थी| आपको बता दें कि पूजा देओल का जन्म 21 सितंबर 1957 को हुआ था| इन्होंने यमला पगला दीवाना 2 फिल्म में काम किया था|


सनी देओल के पुरस्कार

1) साल 1984 में बेताब फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

2) साल 1991 में घायल फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया|

3) साल 1994 में डर फिल्म बेस्ट ऐक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

4) साल 1994 में दामिनी फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया|

5) साल 1998 में बॉर्डर फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

6) साल 2002 में गदर एक प्रेम कथा फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

7) साल 2002 में ग़दर एक प्रेम कथा फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए आइफा अवॉर्ड्स से नॉमिनेट किया गया|

8) साल 2002 में गदर एक प्रेम कथा फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया|

9) साल 1998 में बॉर्डर फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड से नॉमिनेट किया गया|

10) साल 2002 में ग़दर एक प्रेम कथा फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड से नॉमिनेट किया गया|



एक नजर 

नाम - सनी देओल

असली नाम - अजय सिंह देओल 

जन्म - 19 अक्टूबर 1956 

जन्म स्थान - मुंबई महाराष्ट्र 

पिता - धर्मेंद्र 

माता - प्रकाश कौर 

सौतेली मां - हेमामालिनी 

भाई - बॉबी देओल 

बहनें - अजिता और विजयता 

सौतेली बहने - ईशा देओल और आहना देओल 

चचेरा - अभय देवल 

बच्चे - करण और राजवीर देओल 

विवाह दिनांक - 1984

पत्नी - पूजा देओल

शिक्षा - मीठीबाई कॉलेज, रामनिराजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स और सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल



इन्हें भी पढ़ें



इनसे अभी जुड़े

Facebook - Click here

Instagram - Click here

Twitter - Click here

Picuki - Click here


FAQ

1) गदर फिल्म सनी देओल की

साल 2001 में आई गदर फिल्म एक देश भक्ति फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा थे और इस फिल्म में सनी देवल, अमीशा पटेल, अमरीश पुरी और लिलेट दुबे ने एक साथ काम किया था| इस फिल्म को बनाने में अनुमानित ₹19 करोड़ की लागत है और यह फिल्म रिलीज होने के बाद 78 करोड़ की कमाई की थी|



2) सनी देओल का इंडियन फिल्म

साल 2001 में आई इंडियन फिल्म एक देश भक्ति फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक एन महाराजन थे| इस फिल्म में मलाइका अरोरा, राजबब्बर, राना जंग बहादुर, रजत बेदी, सुरेश भागवत, डैनी डेन्जोंगपा, सलीम घोष, अवतार गिल, दिनेश हिंगू, शक्ति कपूर, विजू खोटे, रीमा लागू, प्रमोद मुथु, राकेश पांडे, ओम पुरी, शिवा रिन्दानी, मुकेश ऋषि, शिल्पा शेट्टी, दीपक शिर्के और सनी देओल ने एक साथ काम किया था| फिल्म का बजट 15 करोड़ था फिल्म की कमाई 54 करोड़ थी| 



3) सनी देओल की उम्र कितनी है

मशहूर अभिनेता सनी देवल का असली नाम अजय सिंह देओल है| इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था|



4) सनी देओल की पत्नी कौन है

अभिनेता सनी देवल की शादी साल 1984 में पूजा देओल के साथ हो गई थी| आपको बता दें कि पूजा देओल का जन्म 21 सितंबर 1957 को हुआ था| 



5) सनी देओल परिवार

सनी देवल के पिता धर्मेंद्र तथा उनकी माता का नाम प्रकाश कौर है| इनकी सौतेली मां हेमामालिनी है| इनका एक भाई है जिनका नाम बॉबी देओल है इनकी दो बहनें हैं जिनका नाम अजिता और विजयता कैलिफ़ोर्निया में रहती हैं| और इसके साथ-साथ इनकी दो सौतेली बहने हैं जिनका नाम ईशा देओल और आहना देओल हैं| इनका एक चचेरा भाई है जिनका नाम अभय देवल है इनके दो बच्चे हैं जिनका नाम करण और राजवीर देओल हैं| उनकी पत्नी का नाम पूजा देओल है|



6) सनी देओल की घातक फिल्म

1996 में आई घातक फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे| और इस फिल्म में सनी देवल, मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी, डैनी डेन्जोंगपा ने एक साथ काम किया था| यह फिल्म 4 करोड़ की लागत के साथ 40 करोड़ की कमाई की थी|



7) बॉर्डर फिल्म सनी देओल

साल 1997 में आई बॉर्डर फिल्म एक देश भक्ति फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक जेपी दत्ता थे| और इस फिल्म में राखी गुलजार, सनी देओल, जय किशन श्राफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तबु, कुलभूषण खरबंदा, सुदेश बैरी, पुनीत इस्सर, राजीव गोस्वामी, सपना बेदी और अमृत पाल ने एक साथ काम किया था| फिल्म 61 करोड़ की लागत के साथ 149 करोड़ की कमाई की थी|

Arpit jaiswal

My name is Arpit Jaiswal and I am the owner of this website. I have a lot of knowledge in many subjects related to finance, so I share my knowledge.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने