मुकेश तिवारी - करियर, जीवन, फिल्में, शादी, अवार्ड, शिक्षा

मुकेश तिवारी

मुकेश तिवारी बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता है| इन्होंने बहुत ही कम समय में अपने लिए बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है इनका नाम बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेताओं के तौर पर जाना जाता है| इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'चाइना गेट' से किया था| इस फिल्म में इन्होंने जागीरा का किरदार निभाया था| मुकेश ने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्री के साथ काम कर चुके हैं| इसके साथ साथ बॉलीवुड के कई अवार्ड भी यह अपने नाम कर चुके हैं|


मुकेश तिवारी का जीवन

बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता मुकेश तिवारी का जन्म 24 अगस्त 1969 को सागर मध्यप्रदेश में हुआ था| यह एक हास्य अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं| इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लाल स्कूल और माध्यमिक विद्यालय सागर से प्राप्त की थी, जोकि मध्यप्रदेश में ही स्थित है| इसके बाद इन्होंने स्नातक की शिक्षा डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से प्राप्त किया| और इन्होंने एक्टिंग की शिक्षा राष्ट्रीय नाटक विद्यालय नई दिल्ली से प्राप्त किया|


मुकेश तिवारी की फिल्में

मुकेश तिवारी की प्रसिद्ध फिल्में

1) चाइना गेट (1998)

2) हम पंछी एक डाल के (2000)

3) रिफ्यूजी (2000)

4) आगाज (2000)

5) घाट (2000)

6) फर्ज (2001)

7) द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) 

8) कुछ तुम कहो कुछ हम कहें (2002)

9) आप मुझे अच्छे लगने लगे (2002)

10) जमीन (2003)

11) एलओसी कारगिल (2003) 

12) गंगाजल (2003)

13) टार्जन द वंडर कार (2004)

14) टैंगो चार्ली (2005)

15) द राइजिंग (2005)

16) शबनम मौसी (2005)

17) अपहरण (2005)

18) कच्ची सड़क (2006) 

19) गोलमाल (2006)

20) हल्ला बोल (2007)


मुकेश तिवारी का करियर

बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता मुकेश तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म चाइना गेट से किया था इस फिल्म में इन्होंने जगीरा का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे| इस फिल्म में इन्होंने ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, डैनी डेन्जोंगपा, ममता कुलकर्णी, ईला अरुण, कुलभूषण खरबंदा, परेश रावल, टिन्नू आनन्द, अंजान श्रीवास्तव, जगदीप, विजू खोटे, के डी चन्द्रन, शिवाजी साटम, हरीश पटेल और अमरीश पुरी के साथ काम किया था| फिल्म का बजट ₹20 करोड़ था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद दुनिया भर में ₹23 करोड़ की कमाई की थी और अगर भारत की बात करें तो वह भारत में ₹13 करोड़ की कमाई की थी| यह मुकेश की पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसके द्वारा इन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| इसके बाद उनकी अगली फिल्म साल 2000 में आई हम पंछी एक डाल के थी| इस फिल्म में इन्होंने आनंद बलराज, ऐश्वर्या राय, आशुतोष राणा और सुनील शेट्टी के साथ काम किया था| फिल्म के निर्देशक लतीफ बनी थे| इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में भी दी है| इन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा पंजाबी और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है|


मुकेश तिवारी की शादी

मशहूर हास्य अभिनेता मुकेश की शादी वॉयलेट नजीर तिवारी के साथ हो गई है|



मुकेश तिवारी के पुरस्कार

1) साल 1998 में चाइना गेट फिल्म में बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए नेगेटिव रोल के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

2) साल 2003 में गंगाजल फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए एचडी कैफ फिल्म अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

3) 1998 में गंगाजल फिल्म में बेस्ट नेगेटिव परफॉर्मेंस के लिए पीपल चॉइस अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

4) साल 2004 में गंगाजल फिल्म में बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल के लिए स्क्रीन अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

5) साल 2004 में गंगाजल फिल्म में बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोलस लिए ज़ी सिनेमा अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|


एक नजर

नाम - मुकेश तिवारी 

जन्म - 24 अगस्त 1969 

जन्म स्थान & सागर मध्यप्रदेश 

पत्नी - वॉयलेट नजीर तिवारी

स्कूल शिक्षा - लाल स्कूल और माध्यमिक विद्यालय सागर 

स्नातक की शिक्षा - डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय 

एक्टिंग - राष्ट्रीय नाटक विद्यालय नई दिल्ली

इन्हें भी पढ़ें

इनसे अभी जुड़े

Facebook - Click here

Instagram - Click here

Twitter - Click here

Picuki - Click here

मुकेश तिवारी की अनोखी बातें

1) मुकेश तिवारी कहां का है

अभिनेता मुकेश का जन्म 24 अगस्त 1969 को सागर मध्यप्रदेश में हुआ था



2) मुकेश तिवारी आयु

बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता मुकेश का जन्म सागर मध्य प्रदेश में 24 अगस्त 1969 को हुआ था| यह एक हास्य अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं जो ज्यादातर फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाते हैं|



3) मुकेश तिवारी बायोग्राफी

मुकेश का जन्म 24 अगस्त 1969 को सागर मध्यप्रदेश में हुआ था| यह एक हास्य अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं| इनकी पत्नी का नाम वॉयलेट नजीर तिवारी है| इन्होंने स्कूल शिक्षा लाल स्कूल और माध्यमिक विद्यालय सागर से प्राप्त की थी, जोकि मध्यप्रदेश में ही स्थित है| इसके बाद इन्होंने स्नातक की शिक्षा डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से प्राप्त किया| 



4) मुकेश तिवारी की पहली फिल्म कौन सी है

साल 1998 में आई मुकेश तिवारी की पहली फिल्म चाइना गेट थी| इस फिल्म में इन्होंने जगीरा का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे| इस फिल्म में इन्होंने ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, डैनी डेन्जोंगपा, ममता कुलकर्णी, ईला अरुण, कुलभूषण खरबंदा, परेश रावल, टिन्नू आनन्द, अंजान श्रीवास्तव, जगदीप, विजू खोटे, के डी चन्द्रन, शिवाजी साटम, हरीश पटेल और अमरीश पुरी के साथ काम किया था| फिल्म का बजट ₹20 करोड़ था|

Arpit jaiswal

My name is Arpit Jaiswal and I am from Uttar Pradesh. I have a lot of interest in Bollywood, that's why I write about Bollywood through this blog.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने