बॉबी देओल
बॉबी देओल बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता है| इन्होंने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में अपने लिए एक खास जगह बनाई है| इनका नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं के साथ जोड़ा जाता है| इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में आई फिल्म धर्मवीर से किया था इस फिल्म में इन्होंने यंग धर्म का किरदार निभाया था| इन्होंने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं| इसके साथ साथ बॉलीवुड के कई अवार्ड भी यह अपने नाम कर चुके हैं| यह 90 के दशक के काफी मशहूर अभिनेता थे परंतु आज भी इनका नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं के साथ जोड़ा जाता है| इन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव को झेला है|
बॉबी देओल बायोग्राफी
बॉलीवुड के जाने-माने एवं मशहूर अभिनेता बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी सन 1969 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था| इनका पूरा नाम विजय सिंह देओल है| इनके पिता का नाम धर्मेंद्र है जो कि बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता थे और इनके माता का नाम प्रकाश कौर है| और इनकी सौतेली मां हेमामालिनी है| जो कि एक बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री थी| इनके भाई का नाम सनी देओल है जो कि एक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं| इनकी दो बहनें दो बहने जिनका नाम अजिता और विजयता जो कि कैलिफ़ोर्निया में रहती हैं| इसके साथ साथ इनकी दो सौतेली बहन है जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है आपको बता दें कि ईशा देओल एक बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं| उनके चचेरे भाई का नाम अभय देओल है जो कि एक बॉलीवुड के अभिनेता हैं| इनके दो बच्चे हैं जिनका नाम आर्यमन देओल और धर्म देओल है| आपको बता दें कि धर्म देओल का जन्म 5 नवंबर 2004 को हुआ था| बॉबी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में की| इन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा मेयो कॉलेज अजमेर से प्राप्त किया है|
बॉबी देओल की फिल्म
1) धर्मवीर (1977)
2) बरसात (1995)
3) और प्यार हो गया (1997)
4) करीब (1998)
5) सोल्जर (1998)
6) दिल्लगी (1999)
7) क्रांति (2002)
8) किस्मत (2004)
9) जुर्म (2005)
10) बरसात (2005)
11) हमको तुमसे प्यार है (2006)
12) अलग (2006)
13) अपने (2007)
14) नकाब (2007)
15) ओम शांति ओम (2007)
16) दोस्ताना (2008)
17) वादा रहा (2009)
18) हेल्प (2010)
19) यमला पगला दीवाना (2011)
20) यमला पगला दीवाना 2 (2013)
बॉबी देओल का करियर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बॉबी देवल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में आई फिल्म धर्मवीर से किया था इस फिल्म में इन्होंने यंग धर्म का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक मनमोहन देसाई थे और इस फिल्म में इन्होंने धर्मेन्द्र, ज़ीनत अमान, जितेन्द्र, नीतू सिंह और प्राण के साथ काम किया था| फिल्म नेम 12 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी| यह इनकी पहली फिल्म थी जिसमें इन्होंने बॉलीवुड में पहली बार काम किया| इसके बाद उनके दूसरे फिल्म साल 1995 में आई फिल्म बरसात थी इस फिल्म में इन्होंने बादल का किरदार निभाया था| फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे| और इस फिल्म में इन्होंने ट्विंकल खन्ना, राजबब्बर, मुकेश खन्ना, हरीश पटेल और डैनी डेन्जोंगपा के साथ काम किया था| इस फिल्म को बनाने में 8.5 करोड़ रुपए को का बजट आया था और यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ₹34 करोड़ की कमाई की| इन्होंने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में भी दी हैं|
बॉबी देओल की शादी
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बॉबी देवल की शादी साल 1996 में तान्या देओल के साथ हो गई आपको बता दें कि तान्या देओल एक कस्टम फैशन डिज़ाइनर है| जिनका जन्म 24 जनवरी को हुआ था|
बॉबी देओल के पुरस्कार
1) साल 1996 में बरसात फिल्म बेस्ट मेल डेब्यु के लिए स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया|
2) साल 1996 में बरसात फिल्म में बेस्ट मेल डेब्यु के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया|
3) साल 2003 में हमराज फिल्म में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|
4) साल 2009 में दोस्ताना फिल्म में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर के लिए स्टारडस्ट अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|
5) साल 2011 में यमला पगला दीवाना फिल्म में जोड़ी नंबर वन के लिए (सनी देओल के
साथ) भास्कर बॉलीवुड अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|6) साल 2012 में यमला पगला दीवाना फिल्म में बेस्ट एक्टर इन अ कॉमिक रोल के लिए प्रोड्यूसर रविंद्र फिल्म अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|
7) साल 2021 में आश्रम वेब सीरीज में बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|
8) साल 2021 में क्लास ऑफ 83 वेब सीरीज में बेस्ट एक्टर - फिल्म के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|
9) साल 2021 में क्लास ऑफ 83 वेब सीरीज में बेस्ट ओटीटी एक्टर के लिए लायन गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया|
एक नजर
नाम- बॉबी देवल
जन्म - 27 जनवरी सन 1969
जन्म स्थान - मुंबई (महाराष्ट्र)
पूरा नाम - विजय सिंह देओल
पिता - धर्मेंद्र
माता - प्रकाश कौर
सौतेली मां - हेमामालिनी
भाई - सनी देओल
बहनें - अजिता और विजयता
सौतेली बहन - ईशा देओल और अहाना देओल
विवाह दिनांक - 1996
पत्नी - तान्या देओल
चचेरे भाई - अभय देओल
बच्चे - आर्यमन देओल और धर्म देओल
शिक्षा - मेयो कॉलेज अजमेर
इन्हें भी पढ़ें
1) ऋतिक रोशन - जीवन, फिल्में, शादी, अवार्ड, शिक्षा, करियर
2) सनी देओल - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, अवार्ड, शिक्षा
3) राजपाल यादव - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, अवार्ड, शिक्षा
4) जॉन अब्राहम - जीवन, फिल्में, करियर, शादी, अवार्ड, शिक्षा
5) परेश रावल - जीवन, फिल्में, करियर, शादी, अवार्ड, शिक्षा
6) अनुपम खेर - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, अवार्ड, शिक्षा
7) अरबाज खान - जीवन, फिल्में, करियर, अवार्ड, शिक्षा, शादी
8) अनिल कपूर - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, अवार्ड, शिक्षा
9) चंकी पांडे - जीवन, करियर, फिल्में, शिक्षा, शादी, अवार्ड
10) जॉनी लीवर - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, अवार्ड, शिक्षा
इनसे अभी जुड़े
Facebook - Click here
Instagram - Click here
Twitter - Click here
Picuki - Click here
बॉबी देओल की अनोखी बातें
1) बादल बॉबी देओल
साल 2000 में आई फिल्म बादल एक एक्शन फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक राज कंवर थे और इस फिल्म में बॉबी देवल ने रानी मुखर्जी, आशुतोष राना, आशीष विद्यार्थी और अमरीश पुरी के साथ काम किया था| बादल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित ₹27 करोड़ की कमाई की थी| फिल्म का बजट 10 करोड़ था
2) बॉबी देओल की उम्र कितनी है
अभिनेता बॉबी देवल का जन्म 27 जनवरी सन 1969 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था| इनका पूरा नाम विजय सिंह देओल है|
3) बॉबी देओल की पत्नी
अभिनेता बॉबी देवल की शादी साल 1996 में तान्या देओल के साथ हो गई आपको बता दें कि तान्या देओल एक कस्टम फैशन डिज़ाइनर है|
4) सोल्जर बॉबी देओल
साल 1998 में आई सोल्जर फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक अब्बास मस्तान थे| फिल्म में बॉबी देवल ने प्रीति जिंटा और राखी गुलजार के साथ काम किया था| फिल्म का बजट अनुमानित ₹8 करोड़ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹39 करोड़ की कमाई की थी| इस फिल्म में बॉबी ने राजू मल्होत्रा का किरदार निभाया था|
5) बिछू बॉबी देओल
साल 2000 में आई फिल्म बिछू एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक गुड्डू धनोआ थे| फिल्म में बॉबी देवल ने रानी मुखर्जी, आशीष विद्यार्थी और मलाइका अरोड़ा के साथ काम किया था| फिल्म का बजट अनुमानित 8 करोड़ थी और या फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ₹18 करोड़ की कमाई की थी|
6) बॉबी देओल के कितने बच्चे हैं
बॉबी देओल के दो बच्चे हैं जिनका नाम आर्यमन देओल और धर्म देओल है| आपको बता दें कि धर्म देओल का जन्म 5 नवंबर 2004 को हुआ था|