प्रीति जिंटा - जीवन, फिल्में, कैरियर, पुरस्कार, शिक्षा

  प्रीति जिंटा 

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की जानी-मानी एवं मशहूर अभिनेत्री हैं| इन्होंने बॉलीवुड में कई वर्षों से अपना सिक्का जमा रखा है| यह बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं| उन्होंने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में अपने लिए एक खास जगह बनाई है| इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1998 में आई फिल्म 'दिल से' किया था| इस फिल्म में इन्होंने प्रीति नायर का किरदार निभाया था| इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख़ ख़ान, मनीषा कोइराला के साथ काम किया था| इस फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम थे| इन्होंने अपने कैरियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्रीयों के साथ काम कर चुकी हैं| यह बॉलीवुड के खूबसूरत अभिनेत्रियों में जोड़ी जाती हैं| यह किसी पहचान की मोहताज नहीं है|




प्रीति जिंटा का जीवन 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला हिमांचल प्रदेश में हुआ था| इनके पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा तथा इनकी माता का नाम नीलप्रभा जिंटा है| इनके पिता एक भारतीय थल सेना के अफसर थे तथा इनकी माता एक गृहणी थी| जब प्रीति जिंटा 13 वर्ष की थी तभी इनके पिता का एक दुर्घटना में मृत्यु हो गया था और इनकी माता को गंभीर चोट भी आई थी जिसके कारण इनकी माता 2 वर्षों तक बिस्तर पर रही और घर का पूरा भार इनके ऊपर आ गया| इनके दो भाई हैं जिनका नाम दीपांकर जिंटा और मनीष  है दीपांकर जिंटा भारतीय थल सेना के अफसर हैं और मनीष जिंटा कैलिफोर्निया में रहते हैं| उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम जय जिंटा और जिया जिंटा है| इन्होंने अपने स्कूली शिक्षा शिमला के कॉन्वेंट ऑफ़ जीज़स एंड मेरी बोर्डिंग विद्यालय से प्राप्त किया| हालाँकि बोर्डिंग विद्यालय में उन्हें अकेलापन महसूस होता था परन्तु उन्होंने ये भी कहा की उन्हें वहाँ "बेहद बढ़िया दोस्त भी मिले"| यह एक बेहद होनहार छात्रा थी, इनको हिंदी साहित्य पढ़ना बेहद पसंद रहता था और अपने खाली समय में वे बास्केटबॉल जैसे खेल खेलती रहती थी| स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद प्रीती ने सेंट बेडेज़ कॉलेज से अंग्रेज़ी ऑनर्स में डिग्री प्राप्त की और मनोविज्ञान में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की|



प्रीति जिंटा की फिल्में 

1) दिल से (1998)

2) प्रेमांते इडेरा (1998)

3) सोल्जर (1998)

4) राजा कुमारुदु (1999)

5) संघर्ष (1999)

6) दिल्लगी (1999)

7) क्या कहना (2000)

8) हर दिल जो प्यार करेेगा (2000)

9) मिशन कश्मीर (2000)

10) चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)

11) दिल चाहता है (2001)

12) यह रास्ते हैं प्यार के (2001)


13) नायक: एक जासूस की प्रेम कहानी (2002)

14) दिल है तुम्हारा (2003)

15) अरमान (2003)

16) कोई मिल गया (2003)

17) कल हो ना हो (2003)

18) लक्ष्य (2004)

19) दिल ने जिसे अपना कहा (2004)

20) वीर जारा (2004)

21) खुल्लम खुल्ला प्यार करें (2005)

22) सलामी नमस्ते (2005)

23) अलग (2006)

24) क्रिश (2006)


25) कभी अलविदा ना कहना (2006)

26) जान-ए-मन्नी (2006)

27) झूम बराबर झूम (2007)

28) द लास्ट लीयर (2007)

29) शांति (2007)

30) द लास्ट लीयर (2007)

29) धरती पर स्वर्ग (2008)

30) नायक (2008)

31) रब ने बना दी जोड़ी (2008)

32) मैं और मिसेज खन्ना (2009)

33) इश्क इन पेरिस (2013)

34) हैप्पी एंडिंग (2014)

35) वेलकम टो न्यू यॉर्क (2018)

36) भैया जी सुपरहिट (2018)


प्रीति जिंटा का कैरियर

प्रीति जिंटा ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1998 में आई फिल्म 'दिल से' किया था| इस फिल्म में इन्होंने प्रीति नायर का किरदार निभाया था| इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख़ ख़ान, मनीषा कोइराला के साथ काम किया था| इस फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम थे| इस फिल्म को बनाने में 11 करोड़ रुपए की लागत आई थी और यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 40 करोड़ों रुपए की कमाई की थी इन्होंने बॉलीवुड को रब ने बना दी जोड़ी, मैं और मिसेज खन्ना, इश्क इन पेरिस, हैप्पी एंडिंग, वेलकम टो न्यू यॉर्क जैसी फिल्में दी हैं| उन्होंने अपने कैरियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं|




प्रीति जिंटा की शादी 

मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा की शादी 16 फरवरी 2016 को जीन गुडइनफ़ के साथ हो गई| यह उम्र में 10 साल छोटे हैं| उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम जय जिंटा और जिया जिंटा है|


प्रीति जिंटा के पुरस्कार 

1) वर्ष 2004 में 'कल हो ना हो' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आनंदलोक पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

2) वर्ष 1999 में 'सैनिक' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए बॉलीवुड मूवी अवार्ड से सम्मानित किया गया|

3) वर्ष 2001 में 'क्या कहना' फिल्म में मोस्ट सेंसेशनल एक्ट्रेस के लिए बॉलीवुड मूवी अवार्ड से सम्मानित किया गया|

4) वर्ष 2003 में 'दिल है तुम्हारा' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बॉलीवुड मूवी अवार्ड से मनोनीत किया गया|

5) वर्ष 2006 में 'सलाम नमस्ते' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बॉलीवुड मूवी अवार्ड से मनोनीत किया गया|

6) वर्ष 2008 में 'धरती पर स्वर्ग' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार से मनोनीत किया गया|

7) वर्ष 2004 में 'कल हो ना हो' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए FICCI हॉल ऑफ फ्रेम्स अवार्ड्स से मनोनीत किया गया|

8) वर्ष 1999 में 'दिल से' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

9) वर्ष 1999 में 'सैनिक' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

10) वर्ष 2001 में 'क्या कहना' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से मनोनीत किया गया|


11) वर्ष 2004 में 'कल हो ना हो' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

12) वर्ष 2004 में 'कोई मिल गया' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से मनोनीत किया गया|

13) वर्ष 2004 में 'अरमान' फिल्म में वेस्ट विलेन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से मनोनीत किया गया|

14) वर्ष 2006 में 'सलामी नमस्ते' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से मनोनीत किया गया|

15) वर्ष 2005 में 'वीर जारा' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से मनोनीत किया गया|

16) वर्ष 2009 में 'धरती पर स्वर्ग' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए जिनी पुरस्कार से मनोनीत किया गया|

17) वर्ष 2001 में 'क्या कहना' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार से मनोनीत किया गया|

18) वर्ष 2002 में 'दिल चाहता है' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार से मनोनीत किया गया|

19) वर्ष 2004 में 'कल हो ना हो' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

20) वर्ष 2004 में 'कोई मिल गया' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार से मनोनीत किया गया|



एक नजर

नाम - प्रीति जिंटा 

जन्म - 31 जनवरी 

जन्म स्थान - शिमला हिमांचल प्रदेश

पिता - दुर्गानंद जिंटा 

माता - नीलप्रभा जिंटा 

भाई - दीपांकर जिंटा और मनीष 

बच्चे - जय जिंटा और जिया जिंटा 

स्कूली शिक्षा - शिमला के कॉन्वेंट ऑफ़ जीज़स एंड मेरी बोर्डिंग विद्यालय 

पति - जीन गुडइनफ़




इन्हें भी पढ़ें

1) आमिर खान - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, पुरस्कार, परिवार

2) अमिताभ बच्चन - जीवन, फिल्में, कैरियर, पुरस्कार, शादी

3) अक्षय कुमार - जीवन, फिल्में, कैरियर, पुरस्कार, शिक्षा 

4) तुषार कपूर - जीवन, फिल्में, कैरियर, पुरस्कार, शादी, इनकम

5) माधुरी दीक्षित - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, पुरस्कार

6) सलमान खान - जीवन, फिल्में, कैरियर, पुरस्कार, परिवार, शिक्षा

7) रानी मुखर्जी - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, पुरस्कार

8) शाहिद कपूर - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, पुरस्कार, शिक्षा

9) रवीना टंडन - जीवन, फिल्में, करियर, अवार्ड, शादी, शिक्षा

10) अभिषेक बच्चन - जीवन, फिल्में, कैरियर, पुरस्कार, शिक्षा




इनसे अभी जुड़े

Facebook - Click here

Instagram - Click here 

Twitter - Click here

Picuki - Click here



FAQ

1) प्रीति जिंटा के बच्चे कितने हैं?

उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम जय जिंटा और जिया जिंटा है|


2) इनकी शादी?

मशहूर अभिनेत्री की शादी 16 फरवरी 2016 को जीन गुडइनफ़ के साथ हो गई| यह उम्र में 10 साल छोटे हैं| उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम जय जिंटा और जिया जिंटा है|



3) इनका परिवार

इनके पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा तथा इनकी माता का नाम नीलप्रभा जिंटा है| इनके पिता एक भारतीय थल सेना के अफसर थे तथा इनकी माता एक गृहणी थी| जब प्रीति जिंटा 13 वर्ष की थी तभी इनके पिता का एक दुर्घटना में मृत्यु हो गया था और इनकी माता को गंभीर चोट भी आई थी जिसके कारण इनकी माता 2 वर्षों तक बिस्तर पर रही और घर का पूरा भार इनके ऊपर आ गया| इनके दो भाई हैं जिनका नाम दीपांकर जिंटा और मनीष  है दीपांकर जिंटा भारतीय थल सेना के अफसर हैं और मनीष जिंटा कैलिफोर्निया में रहते हैं|



4) प्रीति जिंटा हसबैंड

इनकी की शादी 16 फरवरी 2016 को जीन गुडइनफ़ के साथ हो गई| 


Arpit jaiswal

My name is Arpit Jaiswal and I am from Uttar Pradesh. I have a lot of interest in Bollywood, that's why I write about Bollywood through this blog.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने