तारा सुतारिया - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, पुरस्कार

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एवं मशहूर अभिनेत्री हैं| उन्होंने बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में सफलताओं को प्राप्त किया है| यह यंग जनरेशन जानी-मानी एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं| उन्होंने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2019 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से शुरू किया था| इस फिल्म में इन्होंने अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था| इस फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा थे| इस फिल्म को बनाने में 65 से 70 करोड रुपए की लागत आई थी| इस फिल्म ने 100 करोड़ का कारोबार किया था| उन्होंने अपने कैरियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्री के साथ काम कर चुकी हैं|

 

तारा सुतारिया का जीवन 

बॉलीवुड के प्रसिद्ध एवं जानी-मानी अभिनेत्री तारा सुतारिया का जन्म 19 नवंबर 1995 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था| यह एक पारसी परिवार से ताल्लुक रखती है| इनके पिता का नाम हिमांशु सुतारिया और इनकी माता का नाम टीना सुतारिया है| एक जुड़वा बहन जिनका नाम खुशबू सुतारिया है| यह जब महज 7 साल की थी उसी उम्र में गाना शुरू कर दिया था और अब तक वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ओपेरा और स्टेज प्रतियोगिताओं में गा चुकी हैं| उसने टोक्यो, लंदन, लवासा, मुंबई आदि में एकल संगीत कार्यक्रम रिकॉर्ड और अच्छा प्रदर्शन किया हैं| यह डांसर भी हैं और उन्होंने ‘द स्कूल ऑफ क्लासिकल बैले एंड वेस्टर्न डांस’, ‘रॉयल एकेडमी ऑफ डांस, यूके’ और ‘इंपीरियल सोसाइटी ऑफ टीचर्स’ से शास्त्रीयले, मॉडर्न डांस और लैटिन अमेरिकी डांस की ट्रेनिंग लिया है| इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई (महाराष्ट्र) से किया है| उसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में दाखिला लिया जहां से उन्होंने अपनी मास मीडिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त की|


तारा सुतारिया की फिल्में 

1) स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (2019)

2) मरजावा (2019)

3) तड़प (2021)

4) एक विलन रिटर्न (2022)

5) हिरोपंती 2 (2022)

तारा सुतारिया फिल्मों की सूची देखें



तारा सुतारिया का कैरियर

तारा सुतारिया ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू से किया था| इस फिल्म में तारा ने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ मुख्य किरदार की भूमिका निभाई| इस फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा जी थे| इस फिल्म को बनाने में 65 से ₹80 करोड़ की लागत आई थी फिल्म रिलीज होने के बाद इस फिल्म में नहीं अनुमानित 100 करोड़ के आसपास की कमाई की| यह फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज हुई थी| इस फिल्म के निर्माता करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता जी थे| इसके बाद तारा की वर्ष 2019 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म मरजावा था| इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ काम किया| इस फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी जी थे| इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, और निखिल आडवाणी जी थे| इस फिल्म को बनाने में लगभग ₹38 करोड़ की लागत आई थी| इसके अलावा इन्होंने अपने कैरियर के दौरान बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है|



टेलीविजन शो

इन्होंने टेलीविजन सीरियलों में भी काम किया है|


1) बिग बडा बूम (2010)

2) इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा (2011)

3) बेस्ट ऑफ लक निक्की (2012)

4) द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर (2012)

5) ओए जस्सी (2013)

6) शेक इट अप (2013)



तारा सुतारिया के पुरस्कार

1) वर्ष 2019 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू मे बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए स्क्रीन अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

2) वर्ष 2020 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

3) वर्ष 2020 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए जी सिने अवार्ड से नवाजा गया|


एक नजर

नाम - तारा सुतारिया 

जन्म - 19 नवंबर 1995

जन्म स्थान - मुंबई (महाराष्ट्र)

प्रारंभिक शिक्षा - बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई

कॉलेज - सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई

लंबाई - 5 फीट 5 इंच

फिल्में - स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू, मरजावा और तड़प


इन्हें भी पढ़ें

1) परिणीति चोपड़ा - जीवन, करियर, फिल्में, पुरस्कार, शिक्षा

2) भूमि पेडनेकर - जीवन, फिल्में, कैरियर, शिक्षा, पुरस्कार

3) वाणी कपूर - जीवन, फिल्में, कैरियर, शिक्षा, अवार्ड, परिवार

4) जाह्नवी कपूर - जीवन, फिल्में, करियर, शिक्षा, पुरस्कार

5) तापसी पन्नू - जीवन, कैरियर, फिल्में, पुरस्कार, शिक्षा


6) राजकुमार राव - जीवन, कैरियर, फिल्में, शादी, पुरस्कार

7) अनुष्का शर्मा - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, पुरस्कार

8) सोनाक्षी सिन्हा - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, पुरस्कार

9) मौनी रॉय - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, अवार्ड, शिक्षा

10) आयुष्मान खुराना - जीवन, कैरियर, फिल्में, शादी, पुरस्कार


इनसे अभी जुड़े

Facebook - Click here

Instagram - Click here

Twitter - Click here

Picuki - Click here


FAQ

1) तारा की पहली फिल्म कौन सी है

वर्ष 2019 में आई तारा की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू थी| इस फिल्म में तारा ने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ मुख्य किरदार की भूमिका निभाई| इस फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा जी थे| इस फिल्म को बनाने में 65 से ₹80 करोड़ की लागत आई थी फिल्म रिलीज होने के बाद इस फिल्म में नहीं अनुमानित 100 करोड़ के आसपास की कमाई की| 




2) तारा सु तारिया एज?

तारा का का जन्म 19 नवंबर 1995 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था| 



3) तारा सुतारिया family

तारा का जन्म 19 नवंबर 1995 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था| यह एक पारसी परिवार से ताल्लुक रखती है| इनके पिता का नाम हिमांशु सुतारिया और इनकी माता का नाम टीना सुतारिया है| एक जुड़वा बहन जिनका नाम खुशबू सुतारिया है|


4) तड़प फिल्म

वर्ष 2021 में आई फिल्म तलाश एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| फिल्म में तारा और अहान शेट्टी ने एक साथ काम किया था| फिल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया जी हैं| इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं| फिल्म का बजट 25 करोड़ था| और यह फिल्म कुछ ही दिनों में 25 करोड़ के आसपास की कमाई की थी|



5) हीरोपंती 2

वर्ष 2022 में आई हीरोपंती 2 फिल्म एक एक्शन फिल्म थी| फिल्म के निर्देशक अहमद खान जाते थे| इस फिल्म में तारा, टाइगर श्रॉफ और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी में एक साथ काम किया है| फिल्म का बजट 70 करोड़ था|



6) एक विलन रिटर्न

वर्ष 2022 में आई फिल्म एक विलन रिटर्न एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है| फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे| फिल्म में ज्वाइन इब्राहिम, अर्जुन कपूर दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने एक साथ काम किया है| फिल्म का बजट 62 से 80 करोड़ था| और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित ₹62 करोड़ की कमाई की है|

Arpit jaiswal

My name is Arpit Jaiswal and I am from Uttar Pradesh. I have a lot of interest in Bollywood, that's why I write about Bollywood through this blog.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने