तारा सुतारिया
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तारा सुतारिया का जन्म 19 नवंबर 1995 को एक पारसी परिवार में मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था| इनके पिता का नाम हिमांशु सुतारिया और इनकी माता का नाम टीना सुतारिया है| तारा सुतारिया बॉलीवुड से पहले टेलीविजन सीरियलों में काम करती थी इन्होंने छोटे पर्दे से बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई है|
तारा सुतारिया की डेब्यू फिल्म
मशहूर अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में आई निर्देशक पुनीत मल्होत्रा की लव एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से किया था| जिसमें इन्होंने मृदुल 'मियां' चावला का किरदार निभाया था| इस फिल्म को बनाने में 65 से ₹80 करोड़ की लागत आई थी फिल्म रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने अनुमानित 100 करोड़ के आसपास की कमाई की| यह फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज हुई थी|
तारा सुतारिया की फिल्में (tara sutaria film)
साल | फिल्में | किरदार |
---|---|---|
2019 | स्टुडंट ऑफ द इयर 2 | मृदुल 'मियां' चावला |
2019 | मरजावा | जोया अहमद |
2021 | तड़प | रमीसा नौटियाल |
2022 | हीरोपंती 2 | इनाया सरन |
2022 | एक विलन रिटर्न्स | आरवी मल्होत्रा |
2023 | अपूर्व | अपूर्व |
तारा सुतारिया के टेलीविजन शो
साल | सीरियल | किरदार |
---|---|---|
2010 | बिग बड़ा बूम | तारा |
2012 | बेस्ट ऑफ लक निक्की | नीना टीना |
2012 | द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर | विनीता "विन्नी" मिश्रा |
2013 | ओए जस्सी | जसप्रीत "जस्सी" सिंह |
2013 | शेक इट अप | अज्ञात तथ्य |
तारा सुतारिया से अभी जुड़े
Facebook - Click here
Instagram - Click here
Twitter - Click here
Picuki - Click here