दिशा पटानी - जीवन, फिल्में, करियर, शादी, अवार्ड, शिक्षा

दिशा पटानी

दिशा पटानी बॉलीवुड की जानी-मानी एवं प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में गिनी जाती है| इन्होंने बहुत ही कम समय में सफलताओं को प्राप्त किया है यह यंग जनरेशन की जानी-मानी अभिनेत्री है| इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2015 में आए तेलुगू फिल्म लोफर से किया था| इस फिल्म में उन्होंने तेलुगू अभिनेता वरुण तेज के साथ काम किया था| बॉलीवुड में कदम रखना 2016 में आई एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से किया था| यह फिल्म क्रिकेट जगत की मशहूर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनाई गई थी| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड रुपए कमाए थे| बॉलीवुड को एक बार में ही हिट फिल्म देने के कारण यह बॉलीवुड में जल्दी सफल हो गई| इन्होंने अपने कैरियर के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता एवं अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं|




दिशा पटानी का जीवन 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1993 में देहरादून में हुआ था| इनके पिता का नाम जगदीश पटानी है| जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं इनकी एक बहन इनकी बहन का नाम खुशबू पटानी जो कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं तथा उनके भाई का नाम सूर्यांश पटानी है| दिशा पटानी बचपन में वायुसेना में पायलट बनना चाहती थी| इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद यह कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ चली गईं| जब वह पहले वर्ष में थी, तब उंन्हे मॉडलिंग में करियर बनाने का मौका मिला| और इसके बाद उन्होंने दूसरे वर्ष में कॉलेज छोड़ दिया और 2013 की फेमिना मिस इंडिया इंदौर में भाग लेने के लिए चली गईं जहाँ दिशा पटानी को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया| दिशा ने फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए भी ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था|



दिशा पटानी की फिल्में

1) लोफर (2015)

2) एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

3) कुंग फू योगा (2017)

4) वेलकम टू न्यूयॉर्क (2018)

5) बागी 2 (2018)

6) भारत (2019)

7) मलंग (2020)

8) राधे (2021)

9) एक विलन रिटर्न (2022)




दिशा पटानी का करियर


तेलुगु फिल्मों में करियर

दिशा पाटनी ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2015 में आई एक्शन थ्रिलर तेलुगू फिल्म 'लोफर' से किया था| इस फिल्म में उन्होंने तेलुगू अभिनेता वरुण तेज के साथ काम किया था| फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ थे| इसके बाद वर्ष 2017 में आई उनकी अगली फिल्म 'कुंग फू योगा' थी| इसमें दिशा ने सोनू सूद के साथ काम किया था| इस फिल्म के निर्देशक स्टेनली टोंग थे| इस फिल्म को बनाने में लगभग 6 करोड़ की लागत आई थी| और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 25 करोड़ की कमाई की थी| यह फिल्म एक चाइनीस निर्देशक द्वारा बनाया गया था यह फिल्म हिंदी और इंग्लिश अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज हुआ था|



बॉलीवुड फिल्मों में करियर

दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2016 में आई फिल्म 'आई एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से किया था| इस फिल्म में दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी| फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे जी थे| यह फिल्म क्रिकेट जगत की मशहूर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनाई गई थी| इस फिल्म को बनाने में 104 करोड़ की लागत आई थी| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड रुपए कमाए थे| इसके बाद 2018 में आई उनकी अगली फिल्म 'बागी 2' थी इस फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था| इस फिल्म के निर्देशक अहमद खान थे| इस फिल्म को बनाने में 59 करोड़ की लागत आई थी| और इस फिल्म ने दुनिया भर में 232 करोड़ का कारोबार किया था| इसके अलावा इन्होंने अपने कैरियर के दौरान बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं|


दिशा पटानी के पुरस्कार

1) वर्ष 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में मोस्ट इंटरटेनमेंट एक्ट्रेस फीमेल डेब्यू के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड से नवाजा गया|

2) वर्ष 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में मोस्ट इंटरटेनमेंट एक्ट्रेस इन ड्रामा फिल्म के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड से नॉमिनेट किया गया|

3) वर्ष 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुपरस्टार ऑफ टुमारो फीमेल के लिए स्टारडस्ट अवार्ड से नवाजा गया|

4) वर्ष 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए स्टारडस्ट अवार्ड से नवाजा गया|

5) वर्ष 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया|

6) वर्ष 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड से नवाजा गया|

7) वर्ष 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड से नॉमिनेट किया गया|



एक नजर

नाम - दिशा पटानी

जन्म - 19 जून 1993

जन्म स्थान - देहरादून

पिता जगदीश पटानी

बहन - खुशबू पटानी 

फिल्में - एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (2016), कुंग फू योगा (2017), वेलकम टू न्यूयॉर्क (2018), बागी 2 (2018) आदि



इन्हें भी पढ़ें

1) परिणीति चोपड़ा - जीवन, करियर, फिल्में, पुरस्कार, शिक्षा

2) भूमि पेडनेकर - जीवन, फिल्में, कैरियर, शिक्षा, पुरस्कार

3) वाणी कपूर - जीवन, फिल्में, कैरियर, शिक्षा, अवार्ड, परिवार

4) जाह्नवी कपूर - जीवन, फिल्में, करियर, शिक्षा, पुरस्कार

5) तापसी पन्नू - जीवन, कैरियर, फिल्में, पुरस्कार, शिक्षा


6) अर्जुन कपूर - जीवन, करियर, फिल्में, शिक्षा, अवार्ड, शादी

7) जैकलिन फर्नांडीस - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, पुरस्कार

8) सोनाक्षी सिन्हा - जीवन, फिल्में, कैरियर, शादी, पुरस्कार

9) तारा सुतारिया - जीवन, करियर, फिल्में, शादी, पुरस्कार

10) आयुष्मान खुराना - जीवन, कैरियर, फिल्में, शादी, पुरस्कार



इनसे अभी जुड़े

Facebook - Click here

Instagram - Click here

Twitter - Click here

Picuki - Click here



FAQ

1) दिशा पटानी आयु?

इनका जन्म 13 जून 1993 में देहरादून में हुआ था| इन की वर्तमान आयु 29 वर्ष है|




2) दिशा बायोग्राफी?

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1993 में देहरादून में हुआ था| इनके पिता का नाम जगदीश पटानी है| जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं इनकी एक बहन इनकी बहन का नाम खुशबू पटानी जो कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं तथा उनके भाई का नाम सूर्यांश पटानी है| दिशा पटानी बचपन में वायुसेना में पायलट बनना चाहती थी|



3) दिशा की पहली फिल्म कौन सी है

अगर इनके बॉलीवुड की बात करें तो वर्ष 2016 में आई दिशा पाटनी की पहली फिल्म 'आई एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' थी| फिल्म में दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी| फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे जी थे| यह फिल्म मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनाई गई थी| फिल्म का बजट 104 करोड़ था|



4) दिशा पटानी फादर

दिशा के पिता का नाम जगदीश पाटनी तथा उनकी मां का नाम पदमा पाटनी था| इनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं|



5) बागी 2

वर्ष 2018 में आई बागी 2 फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी फिल्म में दिशा और टाइगर श्रॉफ ने एक साथ काम किया था| फिल्म के निर्देशक अहमद खान थे| इस फिल्म को बनाने में 59 करोड़ की लागत आई थी| और इस फिल्म ने दुनिया भर में 232 करोड़ का कारोबार किया था|


6) राधे फिल्म

वर्ष 2021 में आई फिल्म राधे एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| इस फिल्म में दिशा पटानी, सलमान खान और रणदीप हुड्डा ने एक साथ काम किया था| इस फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा थे| इस फिल्म को बनाने में लगभग 150 करोड़ की लागत आई थी| इस फिल्म ने 15 करोड़ का कुल कारोबार किया था|



7) मलंग फिल्म

वर्ष 2020 में आई फिल्म मलंग एक्शन थ्रिलर फिल्म थी| इस फिल्म में दिशा पटानी, आदित्य राय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने एक साथ काम किया था| इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे| इस फिल्म को बनाने में अनुमानित 36 करोड़ रुपए की लागत आई थी| 


Arpit jaiswal

My name is Arpit Jaiswal and I am the owner of this website. I have a lot of knowledge in many subjects related to finance, so I share my knowledge.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने